देश की खबरें | छात्रा के साथ बलात्कार के बाद पुलिस प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजकीय पॉलिटेक्निक के खाली पड़े छात्रावास में नाबालिग के साथ बलात्कार, मारपीट और ब्लैकमेलिंग की कथित घटना के बाद भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन सख्त कदम उठा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

झांसी (उत्तर प्रदेश), 14 अक्टूबर राजकीय पॉलिटेक्निक के खाली पड़े छात्रावास में नाबालिग के साथ बलात्कार, मारपीट और ब्लैकमेलिंग की कथित घटना के बाद भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन सख्त कदम उठा रहे हैं।

घटना के आरोपी सभी आठ छात्रों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अस्थाई कोविड-19 जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़े | 74-Year-Old Man Rescued From Freezer: 74 साल के बुजुर्ग को फ्रीजर में बंद कर कथित तौर पर उनके मरने का इंतजार कर रहा था परिवार, किया गया रेस्क्यू.

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया, ‘‘मामले में अभी तक सिर्फ आठ आरोपियों के नाम सामने आए हैं। अगर कोई नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मामले की विस्तृत जांच के लिए प्रशासन ने समिति गठित की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में एंटी रोमियो स्क्वाड सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कृषि कानूनों पर बैठक से नदारत रहे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस ने कहा- खेती खत्म करने का ये भाजपाई षड्यंत्र हारेगा.

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर मामले को त्वरित अदालत में ले जाने का प्रयाय किया जाएगा। सभी आरोपियों की फॉरेंसिक और डीएनए जांच भी कराई गई है।’’ उन्होंने बताया कि गोपनीयता बरतते हुए पीड़िता और उसके साथी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

झांसी के जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया, ‘‘आरोपी छात्रों को पॉलिटेक्निक कॉलेज से निकाल दिया गया है। उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए दोषियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ कॉलेज परिसर में स्थित छात्रावास में कथितरूप से मारपीट, बलात्कार और घटना का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\