जरुरी जानकारी | पीएनबी ने 2019- 20 में एटीएम लेनदेन, वार्षिक रखरखाव फीस के तौर पर 268 करोड़ रुपये जुटाये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब नेशनल बैंक ने समाप्त वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान एटीएम लेनदेन शुल्क और डेबिट कार्ड पर सालाना रखरखाव शुल्क के तौर पर 268 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जवाब में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, 10 जून पंजाब नेशनल बैंक ने समाप्त वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान एटीएम लेनदेन शुल्क और डेबिट कार्ड पर सालाना रखरखाव शुल्क के तौर पर 268 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जवाब में यह जानकारी दी गई है।
सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने ग्राहकों के डेबिट कार्ड पर सालाना रखरखाव शुल्क के तौर पर 152.88 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है। इसके साथ ही बैंक ने एटीएम के जरिये किये जाने वाले लेनदेन पर लगने वाले शुल्क से 115.21 करोड़ रुपये की आय हासिल की है।
यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.
मध्यम प्रदेश स्थित आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ को सूचना के अधिकारी कानून के तहत मांगी गई जानकारी में यह सूचना प्राप्त हुई है। इसमें कहा गया है कि किसासन क्रेडिट कार्ड, मुद्रा, प्रधानमंत्री जनधन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत जारी किये जाने वाले कार्ड पर सालाना रखरखाव शुल्क शून्य रहा है।
वर्ष 2019- 20 के दौरान बैंक खातों में न्यूनतम अधिशेष नहीं रखने के मामले में जुटाई गई राशि के बारे में पूछे गये सवाल पर बैंक ने कहा पीएनबी में मासिक औसत अधिशेष नहीं रखे जाने के मामले में जुर्माना वसूलने का कोई प्रावधान नहीं है।
यह भी पढ़े | Unlock 1: अनलॉक में बाहर घूमने वालों जरा ये पढ़ो, बेवजह बाहर बिल्कुल मत निकलो.
बहरहाल, बैंक ने खाली पदों के बारे में और अप्रैल 2020 की स्थिति के अनुसार कितने पदों को मंजूरी दी गई है इस बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)