जरुरी जानकारी | पीएनबी को पहली तिमाही में 308 करोड़ रुपये का घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 308 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध घाटा हुआ है।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 308 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध घाटा हुआ है।
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,018.63 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में पीएनबी ने कहा है कि इन आंकड़ों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के आंकड़ों से नहीं की जा सकती, क्योंकि एक अप्रैल, 2020 से ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पीएनबी में विलय प्रभावी हुआ है।
तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 24,292.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,161.74 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.
संपत्ति के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) जून, 2020 के अंत तक घटकर 14.11 प्रतिशत रह गईं, जो जून, 2019 में 16.49 प्रतिशत थीं।
इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 7.17 प्रतिशत से घटकर 5.39 प्रतिशत रह गया।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

