जरुरी जानकारी | पीएनबी ने वित्तीय समावेश के लिये ग्राम संपर्क अभियान की शुरूआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर वित्तीय समावेश और साक्षरता कार्यक्रम ‘ग्राम संपर्क अभियान’ की शुरूआत की।

नयी दिल्ली, दो अक्ट्रबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर वित्तीय समावेश और साक्षरता कार्यक्रम ‘ग्राम संपर्क अभियान’ की शुरूआत की।

पीएनबी ने एक बयान में कहा कि कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस देशव्यापी अभियान की शुरूआत की।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

अभियान चार विषयों... डिजिटल, ऋण, सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित है। इसमें विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत पीएनबी की 3,930 ग्रामीण और 2,752 अर्द्ध-शहरी शाखाओं के जरिये 526 जिलों में जाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रति शाखा हर महीने दो शिविर लगाये जाएंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

यह अभियान 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त होगा। इसके दायरे में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, ओड़िशा, मणिपुर, त्रिपुरा और तेलंगाना समेत 24 राज्यों के 526 जिले आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\