नयी दिल्ली, एक सितंबर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कर्ज के लिये रेपो से जुड़ी ब्याज दर (आरएलएलआर) सोमवार को 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 6.80 प्रतिशत कर दी।
पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नयी दरें एक सितंबर से लागू हो गयी है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.
वहीं पीएनबी ने अपनी आधार दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 8.80 प्रतिशत कर दिया है।
इस बढ़ोतरी के बाद बैंक की रेपो से संबद्ध ब्याज दर 6.65 प्रतिशत से बढ़कर 6.80 प्रतिशत हो गयी है।
आवास, शिक्षा, वाहन, सूक्ष्म और लघु उद्योगों को दिए जाने वाले सभी नए ऋण आरएलएलआर से जुड़ गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY