देश की खबरें | रोजगार सृजन, विनिर्माण को गति देने के लिए निजी क्षेत्र के समर्थन पर प्रधानमंत्री का जोर:गौबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के सचिवों को सुझाव दिया है कि विनिर्माण और रोजगार सृजन को गति देने के लिए निजी क्षेत्र का समर्थन करना आवश्यक है।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के सचिवों को सुझाव दिया है कि विनिर्माण और रोजगार सृजन को गति देने के लिए निजी क्षेत्र का समर्थन करना आवश्यक है।

गौबा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में हस्तक्षेप का मुख्य केंद्रबिंदु रोजगार सृजन होना चाहिए।

गौबा ने सचिवों को पत्र लिखकर दो अप्रैल को बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें दिए गए सुझावों पर ''तत्काल कार्रवाई शुरू करने'' का अनुरोध किया।

सरकार को आर्थिक विकास के लिए ''सुविधा प्रदाता'' और ''उत्प्रेरक कारक'' के रूप में कार्य किए जाने का जिक्र करते हुए गौबा ने कहा, ''विनिर्माण और रोजगार सृजन को गति देने और भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करने के लिए निजी क्षेत्र का समर्थन करना अनिवार्य है।''

चार अप्रैल को लिखे गए पत्र में ''नियमों के मामूली उल्लंघन संबंधी मामलों को त्वरित गति से निपटाए जाने का भी उल्लेख किया गया है। पत्र में कहा गया है, ''ऐसे सभी प्रावधानों की समीक्षा की जानी चाहिए और इन प्रावधानों को समयबद्ध तरीके से निरस्त/संशोधित करने के लिए तदनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।''

पत्र में कहा गया है, ''प्रत्येक मंत्रालय/विभाग को स्वीकृत पदों के अनुसार मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिएं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\