प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की.
नयी दिल्ली, 16 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की.
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’’ यह भी पढ़ें : Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: देश ही नहीं विदेशों में भी बजता है अटल जी के नाम का डंका, इन सरकारी योजनाओं को किया जाता है याद
हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं. वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

