एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को बेंगलुरु और मैसूर की यात्रा पर आएंगे: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और बेंगलुरु व मैसूर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को बेंगलुरु और मैसूर की यात्रा पर आएंगे: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
सीएम बसवराज बोम्मई (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरु, 18 जून : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और बेंगलुरु व मैसूर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे और डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकानोमिक्स का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और चामुंडी पहाड़ियों व लिंगायत के प्रमुख संस्थान सुत्तूर मठ का दौरा करेंगे. यह भी पढ़ें : दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बोम्मई ने कहा, ''20 और 21 जून को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु और मैसूर का दौरा करेंगे. हमें उनकी यात्रा का कार्यक्रम मिल गया है. कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.'' मुख्यमंत्री ने कोम्मघट्टा में तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).