देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपने गृह राज्य के दौरान वड़ोदरा के निकट कुंधेला गांव में 100 एकड़ में बनने वाले गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 15 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपने गृह राज्य के दौरान वड़ोदरा के निकट कुंधेला गांव में 100 एकड़ में बनने वाले गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए जमीन आवंटित की है जबकि केंद्र सरकार ने निर्माण कार्य के लिए 743 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की है। यह विश्वविद्यालय वर्ष 2009 से ही गांधीनगर के अस्थायी परिसर से कार्य कर रहा है।

प्रधानमंत्री का इस महीने अपने गृह राज्य का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 10 जून को वह गुजरात गए थे। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री, गुजरात गौरव अभियान के कार्यक्रम के दौरान वडोदरा के दभोई तालुका के कंधेला गांव में बन रहे विश्वविद्यालय के नए परिसर की आधार शिला रखेंगे।गुजरात गौरव अभियान के तहत 18 जून को वडोदरा के लेप्रोसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक मोदी इसी दिन राष्ट्रीय रेल परिवहन संस्थान की नयी इमारत की भी आधारशिला रखेंगे जिसे नया नाम भारतीय गतिशक्ति विश्वविद्यालय दिया गया है।

आधारशिला रखने का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में होगा।

मोदी इस कार्यक्रम के दौरान 21 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी ऑनलाइन शुरू करेंगे और प्रधामंत्री आवास योजना के तहत 1.41 लाख लाभार्थियों को मकान सौंपेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार