देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट में बापू को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद प्रधानमंत्री सीधे राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इससे पहले, उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!’’

प्रधानमंत्री आज लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी और फिर भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री लगातार 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी दिल्ली सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\