ईटानगर, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के अनकहे इतिहास को व्यापक तौर पर बताने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले चार दिवसीय थिएटर कार्यक्रम ‘अरुणाचल रंग महोत्सव’ पर बुधवार को प्रसन्नता व्यक्त की।
महोत्सव का अंतिम चरण मंगलवार को असम के गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव अंतरराष्ट्रीय सभागार में शुरू हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल रंग महोत्सव, एक कार्यक्रम से कहीं अधिक बढ़कर है। यह अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों के अनुरूप है।’’
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक बयान को साझा करते हुए कहा मोदी ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होते देखकर अच्छा लगा।’’
नाटक के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक शहर में चार नाटकों का प्रदर्शन किया गया। यह महोत्सव 18 जुलाई से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चार-चार दिन के लिए आयोजित किया गया।
खांडू ने कहा, ‘‘हमारे इतिहास के किसी भी पाठ में कभी भी हमारे उन नायकों के बारे में बात नहीं की गई, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमारे स्थानीय शोधकर्ताओं के प्रयासों के लिए धन्यवाद जो हमारे नायकों की कई वीरतापूर्ण कहानियों को सामने लाए। हमें खुशी है कि आने वाली पीढ़ी को अब अरुणाचल प्रदेश के हमारे गुमनाम नायकों की बहादुरी, साहस और बलिदान की कहानियां पढ़ने को मिलेंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY