प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी सी52 मिशन की सफलता पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी सी52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर सोमवार को भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी.
नयी दिल्ली, 14 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी सी52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर सोमवार को भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2022 के अपने पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को पीएसएलवी-सी 52 के जरिए सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया. इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएसएलवी सी52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई. यह भी पढ़ें : तेलंगाना CM के चंद्रशेखर राव बोले- सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने में कुछ भी गलत नहीं, बीजेपी पर उठाए सवाल
ईओएस-04 उपग्रह कृषि, वानिकी और पौधारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान के साथ ही बाढ़ मानचित्रण के लिए सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करेगा.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

