देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने जनरल रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर बुधवार को शोक प्रकट किया और उन्हें उत्कृष्ट सैनिक और सच्चा देशभक्त करार दिया।।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर बुधवार को शोक प्रकट किया और उन्हें उत्कृष्ट सैनिक और सच्चा देशभक्त करार दिया।।

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि पहले रक्षा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रक्षा सुधारों सहित सशस्त्र बलों से संबंधित विभिन्न आयामों पर काम किया और उनके आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया। उन्होंने अत्यंत कर्मठता से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनरल रावत एक उत्कृष्ट सेनिक थे। एक सच्चे देशभक्त के रूप में उन्होंने सुरक्षा तंत्र और हमारे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया। रणनीतिक मामलों में उनकी दूरदृष्टि असाधारण थी। उनके निधन ने मुझे गहरा सदमा पहुंचाया है।’’

मोदी ने कहा कि भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रक्षा सुधारों सहित सशस्त्र बलों से संबंधित विभिन्न आयामों पर काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत कभी उनकी असाधारण सेवा को नहीं भूलेगा।’’

इससे पहले, भारतीय वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की कुन्नूर के समीप हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है।

तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य अधिकारी सवार थे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए रवाना हुआ और चालक दल सहित हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। सीडीएस वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\