कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए गुजरात के 22 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया

कांग्रेस ने गुजरात की भाजपा सरकार की नयी मंत्रिपरिषद में पुराने किसी भी मंत्री को जगह नहीं दिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के इन दोनों शीर्ष नेताओं ने अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विजय रूपाणी कैबिनेट के सभी 22 मंत्रियों को बाहर कर दिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 16 सितंबर: कांग्रेस ने गुजरात की भाजपा सरकार की नयी मंत्रिपरिषद में पुराने किसी भी मंत्री को जगह नहीं दिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के इन दोनों शीर्ष नेताओं ने अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विजय रूपाणी कैबिनेट के सभी 22 मंत्रियों को बाहर कर दिया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी-शाह का गुजरात मॉडल: खुद बेदाग़ दिखने व अपनी चौतरफ़ा नाकामियों को छिपाने के लिए रूपाणी कैबिनेट के सभी 22 मंत्री कैबिनेट से बाहर.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोदी जी, यदि वो सब नाकाबिल थे तो उन्हें मंत्री क्यों बनाया और काबिल थे तो कैबिनेट से निकाला क्यों? कितना बेवक़ूफ़ बनाएंगे? देश जवाब मांगता है.’’

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि नये मंत्रियों को गुजरात में भाजपा की ‘आखिरी सरकार’ के बचे 15 महीनों में राज्य की भलाई के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात सरकार में शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्रीगण को मेरी शुभकामनाएं. एक अंतिम निवेदन भाजपा के हर नेता से करना चाहता हूं. माना अब गुजरात में आपकी आख़री सरकार के सिर्फ़ 15 महीने बचे हैं. इस बचे हुए समय का सदुपयोग जनता की भलाई के लिए करें, न कि उन्हें लूटने में समय बर्बाद करे.’’

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | चंद्रपुर को भाजपा मुक्त बनाना लक्ष्य : कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार

उल्लेखनीय है कि गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद में 24 नए सदस्यों को शामिल किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में बनाए गए इन नए मंत्रियों में 21 पहली बार मंत्री बने हैं. नयी मंत्रिपरिषद में विजय रूपाणी मंत्रिपरिषद के किसी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है.

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड