एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये की गई

मुंबई, दो मार्च मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये में मिलेगा।

अधिकारी ने बताया कि नई दर 24 फरवरी से प्रभाव में आ गयी और यह इस साल 15 जून तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘गर्मियों में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।’’

फरवरी के दूसरे सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

शहर में कोविड-19 के अब तक 3.25 लाख से अधिक मामले आये हैं और संक्रमण से 11,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).