देश की खबरें | महामारी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा की नदियों में जलविहार की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महामारी के दौरान भी राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य पर्यटन विभाग को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चुनिंदा नदियों में क्रूज चलाने के निर्देश दिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, तीन सितंबर महामारी के दौरान भी राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य पर्यटन विभाग को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चुनिंदा नदियों में क्रूज चलाने के निर्देश दिए।

विशेषज्ञों और हितधारकों के साथ बैठक में क्रूज से जलविहार की संभावनाओं पर चर्चा करने के बाद मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने यह निर्देश जारी किया।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘नदी पर क्रूज से जलविहार कोविड​​-19 प्रतिबंधों के अनुकूल हैं। ओडिशा में विश्व स्तरीय जल पर्यटन की गुंजाइश है।’’

पर्यटन सचिव वी के देव ने कहा कि महानदी नदी, चिल्का झील और डंगमाला आरक्षित वन के जलमार्ग में क्रूज सर्किट बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

बैठक में विनियामक अनुमतियों, प्रदूषण मानदंडों के अनुपालन और घाटों के निर्माण के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

राज्य पीपीपी सेल को निर्देशित किया गया कि वह पर्यटन विभाग और ओडिशा पर्यटन विकास निगम के परामर्श से योजना का विवरण निकाले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now