खेल की खबरें | पीकेएल: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान विकास कंडोला के शानदार खेल के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी

बेंगलुरु, दो जनवरी कप्तान विकास कंडोला के शानदार खेल के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी

मैन ऑफ द मैच कंडोला ने आखिरी रेड से दो अंक बटोरने के साथ अपनी टीम के लिए कुल 11 अंक जुटाये। जबकि मीतू ने 10 अंक का योगदान दिया।

गुजरात  के लिए राकेश ने सबसे ज्यादा 19 अंक बटोरे लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

हरियाणा की टीम ने पहले हाफ में 22-10 की बड़ी बढ़त हासिल कर अपने इरादे जता दिये थे लेकिन मध्यांतर के बाद गुजरात ने अपने खेल से उन्हें चौका दिया।

गुजरात ने दूसरे हाफ में 26 अंक बटोरे जबकि हरियाणा की टीम इस दौरान 16 अंक ही बटोर पायी।

मैच के 39वें मिनट में दोनों टीमों का स्कोर 35-35 की बराबरी पर था। लेकिन हरियाणा ने संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

 टीम ने आखिरी मिनट में शानदार टैकल से एक अंक बटोरा और कंडोला ने दो अंक वाले रेड से  जीत पक्की कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट