विदेश की खबरें | पीआईए ने 141 में से 110 पायलटों के लाइसेंसों को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान इंटरनेशल एरयलाइंस (पीआईए) ने फर्जी डिग्री विवाद में निलंबित किए गए 141 में से 110 पायलटों को विमान उड़ाने की इजाजत दे दी है।
इस्लामाबाद 15 दिसंबर पाकिस्तान इंटरनेशल एरयलाइंस (पीआईए) ने फर्जी डिग्री विवाद में निलंबित किए गए 141 में से 110 पायलटों को विमान उड़ाने की इजाजत दे दी है।
मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को बताया गया है कि वरिष्ठ वकील सलमान अकरम राजा ने पीआईए की नुमाइंदगी करते हुए सोमवार को उच्चतम न्यायालय को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Republic Day 2021 Celebrations: गणतंत्र दिवस 2021 पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि.
मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाली तीन सदस्य पीठ ने पीआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल अरशद मलिक की अपील पर सुनवाई की थी। मलिक ने यह अपील सिंध उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर की थी।
डॉन की खबर के मुताबिक, राजा ने कहा कि पीआईए ने 110 पायलटों के लाइसेंसों को मंजूरी दे दी है जबकि 15 के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। वहीं 14 पायलटों को विमान उड़ाने के लिए अनफिट घोषित किया गया है। कुछ मामलों में निर्णय अभी लंबित है।
यह भी पढ़े | अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज ने बाइडेन, हैरिस की जीत पर लगाई मुहर.
न्यायमूर्ति उमर अता बंदयाल ने पूछा कि निलंबित लाइसेंसों की जांच के लिए एयरलाइन ने क्या कदम उठाए हैं। इसके बाद उक्त जानकारी मिली।
इस साल 22 मई को कराची में पीआईए का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके बाद लाइसेंस का मुद्दा सामने आया। विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने मीडिया को बताया था कि देश के 860 सक्रिय पायलटों में से 260 के पास या तो फर्जी लाइसेंस है या उन्होंने परीक्षा में नकल की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

