विदेश की खबरें | राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित की गईं भगवान राम की तस्वीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का जश्न अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित कर मनाया गया। यहां पर जश्न मनाने के लिए लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी एकत्रित हुए।

न्यूयॉर्क, छह अगस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का जश्न अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित कर मनाया गया। यहां पर जश्न मनाने के लिए लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी एकत्रित हुए।

भगवान राम और भव्य मंदिर की तस्वीर और भारतीय तिरंगा विशाल एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर बुधवार को प्रदर्शित किया गया।

यह भी पढ़े | Facebook and Twitter Remove US President Donald Trump's Post: फेसबुक- ट्विटर ने गलत जानकारी देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट हटाया, जानें क्या लिखा था अमेरिका के राष्ट्रपति ने.

आयोजकों को बुधवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक इस तस्वीर को प्रदर्शित करना था, लेकिन इसे करीब चार घंट बाद दोपहर एक बजे तक ही प्रदर्शित किया गया।

आयोजकों ने राम जश्न नाम की एक वेबसाइट पर कहा, ‘‘ कट्टरपंथी समूह हमें रोकने की कोशिश कर सकते है, लेकिन वे हिंदुओं को चुप नहीं कर सकते। रात साढ़े सात बजे टाइम्स स्क्वायर पर आएं और जश्न मनाए। (शाम को तस्वीर प्रदर्शित नहीं की जाएगी)।’’

यह भी पढ़े | New Infectious Disease in China: चीन में नये वायरस की दस्तक! सात लोगों की मौत, 60 से ज्यादा हुए संक्रमित.

प्रमुख सामुदायिक नेता एवं अमेरिकी भारत लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सिहानी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए।

न्यूयॉर्क और कई अन्य राज्यों से भारतीय प्रवासी शाम को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्रित हुए। आयोजकों ने यहां दीये जलाने, भजन गाने और मिठाइयां बांटने की व्यवस्था की थी। लोग यहां सांस्कृतिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। लोगों ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगा अपना उत्साह जाहिर किया।

सूत्रों ने बताया कि बिलबोर्ड का ठेका लेने वाली कम्पनी ने कहा था कि कानूनी बाध्यता के चलते वह राजनीतिक विज्ञापन वहां प्रदर्शित नहीं कर सकती।

सूत्रों ने हालांकि कहा कि तस्वीर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।

उन्होंने कहा कि केवल चार घंटे भी भगवान राम की तस्वीर को वहां प्रदर्शित किया जाना ऐतिहासिक है।

तस्वीर को पहले पूरे दिन वहां प्रदर्शित किया जाना था।

सिहानी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण विश्वभर में हिंदुओं का सपना पूरा होने जैसा है। छह साल पहले तक इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आया और हम पूरे जोश के साथ इसका जश्न मनाना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\