Phone Tapping Case: आईपीएस अधिकारी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात
यहां कथित फोन टैपिंग मामले में जांच का सामना कर रही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने बुधवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 18 अगस्त : यहां कथित फोन टैपिंग मामले में जांच का सामना कर रही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने बुधवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने यह जानकारी दी.
हालांकि, नेता ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बैठक में बातचीत हुई. यह भी पढ़ें : केरल उच्च न्यायालय ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति दी
उन्होंने “पीटीआई-” को बताया, “यह सच है कि रश्मि शुक्ला ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. हालांकि, बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में मुझे कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

