नयी दिल्ली, 17 मार्च फिलीपीन के विदेश सचिव एनरिक मनालो ने सोमवार को कहा कि भारत और फिलीपीन को तरजीही व्यापार समझौते के लिए बातचीत में तेजी लानी चाहिए।
फिक्की में भारतीय उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुए मनालो ने भारतीय भागीदारी के साथ फिलीपीन के 'निकल' क्षेत्र को विकसित करने के "रणनीतिक महत्व" पर भी जोर दिया।
मनालो ने कहा, "फिलीपन दुनिया का सबसे बड़ा निकल अयस्क निर्यातक है, जिसका निर्यात मूल्य लगभग 1.95 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से लिथियम-आयन बैटरी उत्पादन में किया जाता है।"
उन्होंने कहा कि वर्तमान में फिलीपीन का लगभग 98 प्रतिशत निर्यात चीन को होता है, जबकि शेष दो प्रतिशत आयात जापान करता है।
उन्होंने कहा, "हम भारत को हमारे निकल क्षेत्र में एक खिलाड़ी बनते हुए देखना चाहते हैं, न केवल निर्यात विविधीकरण के लिए बल्कि प्रसंस्करण और मूल्य श्रृंखला के विकास के लिए भी।"
विदेश सचिव ने प्रस्तावित द्विपक्षीय तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) पर वार्ता में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिस पर दो साल से शुरुआती चर्चा चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY