देश की खबरें | कर्नाटक में कोवैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण शुरु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक कोविड-19 के टीके के वितरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। कर्नाटक में बुधवार को भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे कोवैक्सीन का तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, दो दिसंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक कोविड-19 के टीके के वितरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। कर्नाटक में बुधवार को भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे कोवैक्सीन का तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू हुआ।

मंत्री ने कहा कि देश भर के 12 राज्यों के 25 केंद्रों पर क्लिनिकल परीक्षण होना राज्य के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े | Cyclone Burevi: तमिलनाडु और केरल पर चक्रवात ‘बुरेवी’ का खतरा, सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से की स्थिति के बारे में चर्चा.

वैदेही इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर में कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षणों के शुरू होने के बारे में उनके कार्यालय ने कहा कि लोगों को परीक्षण अवधि के दौरान अफवाहों और गलत सूचनाओं से सावधान रहना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शिरकत की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पुलिस की किसान नेताओं से अपील के बाद चिल्ला बॉर्डर पर यातायात बहाल.

क्लिनट्रैक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और वैदेही अस्पताल ने साझेदारी में तीसरे चरण का परीक्षण शुरू किया है। यह टीका स्वयंसेवकों को दो खुराक में दिया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि पहली खुराक बुधवार को और दूसरी खुराक 30 दिसंबर को दी जाएगी।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा टीके की खोज के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने कोविड इलाज मुफ्त में देने के लिए 300 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान