जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण नियोक्ताओं के ‘अनुकूल’ : एनएसडीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण (पीएमकेवीवाई-3) उद्योगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार ने इसे नियाक्ताओं के प्रति ‘अधिक अनुकूल’ बताया।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण (पीएमकेवीवाई-3) उद्योगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार ने इसे नियाक्ताओं के प्रति ‘अधिक अनुकूल’ बताया।

कुमार ने कहा कि सरकार की इस प्रमुख योजना का तीसरा चरण जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उद्योगों से उनकी कौशल योजनाओं को सरकार की इस योजना के साथ एकीकृत करने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कुमार ने कि पीएमकेवीवाई-3 को ‘बहुत जल्द’ लागू किया जाएगा। इसमें ‘उद्योग को और अच्छे से शामिल करने की कोशिश की जाएगी।’ यह ‘नियोक्ताओं के बहुत अनुकूल’ होगी।

उन्होंने इसके अलावा देश में प्रशिक्षुओं के लिए कानून बनाने की कोशिश की जा रही है। यह भविष्य में और अधिक सरल और उद्योग को प्रशिक्षण देने के लिए प्रोत्साहित करने वाले होंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कुमार ने कहा कि कई देशों ने एनएसडीसी से उनके यहां कौशल प्रशिक्षण देने के लिए संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि विश्वबैंक ने हमें मालदीव में प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त किया है। जॉर्डन और लेबनान दो अन्य देश हैं जिन्होंने कौशल विकास के लिए हमारी सेवाएं ली हैं। जबकि हमारे पास ब्रिटेन जैसे देशों से भी मांग आयी है।

सरकार ने पीएमकेवीवाई को 2015 में शुरू किया था। बाद में इसका दूसरा चरण 2016 में शुरू हुआ। 2020 के अंत तक इस योजना के तहत एक करोड़ लोगों का कौशल विकास करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान