देश की खबरें | विशाखापत्तनम में फार्मा कारखाने में लगी आग, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास सोमवार रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिससे कम से कम एक कर्मचारी घायल हो गया।

विशाखापत्तनम, 13 जुलाई आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास सोमवार रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिससे कम से कम एक कर्मचारी घायल हो गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सुबह 10 बजे विधायकों की बुलाई बैठक, नाराज सचिन पायलट को भी न्योता.

घटना से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था।

सूत्रों के अनुसार धमाका पहले फार्मा सिटी में सुनाई दिया और उसके बाद बड़े स्तर पर आग लग गई।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर पुणे में जारी लॉकडाउन के बीच जारी हुआ नई गाइडलाइन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

सूत्रों के अनुसार रेमकी सॉल्वैंट्स की इकाई कोस्टल वेस्ट प्रबंधन परियोजना में घटना घटी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\