विदेश की खबरें | फाइजर ने कोविड-19 रोधी मूल टीके और ओमीक्रोन के लिए तैयार टीके का तुलनात्मक अध्ययन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए तैयार मूल टीके और अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के लिए बदलाव कर तैयार किये गए टीके का तुलनात्मक अध्ययन शुरू किया है।

न्यूयॉर्क, 25 जनवरी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए तैयार मूल टीके और अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के लिए बदलाव कर तैयार किये गए टीके का तुलनात्मक अध्ययन शुरू किया है।

फाइजर और उसके साझेदार बायोएनटेक ने मंगलवार को इस अध्ययन की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 टीका निर्माता ओमीक्रोन से मुकाबला करने के लिए अपने टीके में बदलाव कर रहे हैं ताकि वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा आवश्यक बदलाव का फैसला करने की स्थिति में तैयार रहा जा सके।

ओमीक्रोन से वायरस के पिछले स्वरूप की तुलना में उन लोगों में भी संक्रमण की अधिक संभावना है जिन्हें टीका लगाया गया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या टीका में बदलाव की आवश्यकता है।

अमेरिका में हुए अध्ययन में सामने आया है कि मूल टीका गंभीर लक्षण और मौत से अब भी अच्छा सुरक्षा प्रदान कर रहा है। साथ अमेरिका और अन्य जगहों पर हुए अध्ययन यह स्पष्ट करते हैं कि बूस्टर खुराक से सुरक्षा कवच मजबूत होती है और संक्रमण के हल्के लक्षण से बचने की संभावना बढ़ती है।

फाइजर की टीका अनुसंधान प्रमुख कैथरीन जैनसन ने कहा,‘‘ हम समय के साथ इस सुरक्षा के कम होने और भविष्य में ओमीक्रोन और नए स्वरूप से निपटने में मदद करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता को पहचानते हैं।’’

नए अमेरिकी अध्ययन के लिए 18 से 55 साल उम्र के 1,420 स्वस्थ वयस्कों को पंजीकृत कर रहे हैं ताकि अद्यतन किए गए टीके का बूस्टर के तौर पर या प्राथमिक टीकाकरण के तौर पर परीक्षण किया जा सके। इस दौरान अनुसंधानकर्ता टीका सुरक्षा में आने वाली कमी की जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि टीके के मूल संस्करण की तुलना में अद्यतन किया गया टीका प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाता है।

अध्ययन के दौरान पहले समूह में करीब 600 प्रतिभागियों, जिन्हें तीन से छह महीने पहले फाइजर के मूल टीके की दो खुराक दी गई थी उन्हें एक या दो ओमीक्रोन आधारित बूस्टर खुराक दी जाएगी, जबकि दूसरे समूह में ऐसे 600 लोग जिन्हें पहले ही तीन नियमित खुराक दी जा चुकी है उन्हें चौथी खुराक के तहत नियमित टीके या ओमीक्रोन आधारित टीके की खुराक दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट