जरुरी जानकारी | पेट्रोनेट एलएनजी की अगुवाई करेंगे आईओसी के निदेशक एके सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पाइपलाइन व्यवसाय के अक्षय कुमार सिंह देश के सबसे बड़े गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के नये प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) होंगे।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पाइपलाइन व्यवसाय के अक्षय कुमार सिंह देश के सबसे बड़े गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के नये प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) होंगे।

पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त नोटिस में बताया कि प्रभात सिंह का पांच साल का कार्यकाल 13 सितंबर को पूरा हो गया। एके सिंह उनकी की जगह लेंगे।

यह भी पढ़े | Computer Baba’s Illegal Construction Demolished: इंदौर में नगर निगम ने कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर.

कंपनी ने कहा, ‘‘पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) के निदेशक मंडल ने चार नवंबर 2020 को हुई बैठक में अक्षय कुमार सिंह को एमडी एवं सीईओ पद के लिये चुना है।’’

इस चयन के साथ ही एके सिंह पुन: गैस के व्यवसाय में लौट गये हैं। वह 2018 में आईओसी के निदेशक मंडल में शामिल होने से पहले सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक थे।

यह भी पढ़े | Charmsukh Hot Web Series: ससुर और बहु के बीच के अवैध संबंध की हैरान कर देने वाली कहानी को दिखाती Ullu की नई वेब सीरीज हुई रिलीज.

उन्होंने एमआईटी मुजफ्फरपुर (बिहार) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। उनके पास तेल एवं गैस उद्योग में लगभग 34 वर्षों का अनुभव है।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें पीएलएल बोर्ड की एक खोज-सह-चयन समिति द्वारा चुना गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\