जरुरी जानकारी | पेट्रोल की कीमत 25 पैसे, डीजल के दाम 21 पैसे बढ़े; तीन हफ्ते में दाम 9.12, 11.01 रुपये बढ़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल की कीमत में शनिवार को प्रति लीटर 25 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की वृद्धि होने के बाद तीन हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब तक क्रमश: 9.12 और 11,01 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
नयी दिल्ली, 27 जून पेट्रोल की कीमत में शनिवार को प्रति लीटर 25 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की वृद्धि होने के बाद तीन हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब तक क्रमश: 9.12 और 11,01 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.38 प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल के दाम 80.19 रुपये से बढ़कर 80.14 प्रति लीटर हो गए हैं।
यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.
वाहन ईंधन के दाम देशभर में बढ़ाए गए हैं, लेकिन स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में इनकी कीमतों में अंतर होता है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.91 रुपये से बढ़कर 87.14 प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 78.51 रुपये से बढ़कर 78.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
एक ओर जहां डीजल के दामों में लगातार 21वें दिन बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल की कीमत पिछले तीन हफ्तों में 20वीं बार बढ़ी है।
सात जून से पेट्रोल कुल 9.12 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 11.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

