Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल 84 और डीजल 81 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा लगातार दूसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने भी कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की.
नई दिल्ली, 7 जनवरी: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा लगातार दूसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.38 रुपये हो गई है.
मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.07 रुपये प्रति लीटर है. यह दिल्ली में पेट्रोल की अब तक की सबसे अधिक कीमत है, जबकि मुंबई में डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने बुधवार को लगभग एक महीने बाद दैनिक आधार पर कीमतों की समीक्षा फिर शुरू की.
बुधवार को पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल की अधिकतम कीमत चार अक्टूबर 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर थी. उस समय डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था. ऐसे में सरकार ने महंगाई के दबाव को कम करने और ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.
इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने भी कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की. हालांकि, एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि फिलहाल कोई कर कटौती विचाराधीन नहीं है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

