जरुरी जानकारी | पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार नौवें दिन वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार नौवें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में उनकी लागत के मुताबिक समायोजन करते हुये वृद्धि की है। सोमवार को पेट्रोल का दाम 48 पैसे और डीजल का दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। इससे पहले लगातार 82 दिन तक इन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

नयी दिल्ली, 15 जून तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार नौवें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में उनकी लागत के मुताबिक समायोजन करते हुये वृद्धि की है। सोमवार को पेट्रोल का दाम 48 पैसे और डीजल का दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। इससे पहले लगातार 82 दिन तक इन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75.78 रुपये से बढ़कर 76.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 74.03 रुपये से बढ़कर 74.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

इसमें कहा गया है कि ईंधनों के दाम पूरे देश में एक साथ बढ़ाये गये हैं लेकिन राज्यों में इन पर लगने वाले बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग होने से यह वृद्धि अलग अलग हो सकती है।

तेल कंपनियों द्वारा सात जून 2020 को इन ईंधनों के दाम में दैनिक संशोधन, समायोजन की पुन: शुरुआत करने के बाद यह लगातार नौंवा दिन है जब इनके दाम बढ़ाये गये हैं। लगातार नौ दिन की वृद्धि के बाद पेट्रोल के दाम में पांच रुपये और डीजल के दाम में 4.87 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

सरकार ने मार्च 2020 के मध्यम में पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि की थी तब से दोनों ईंधनों के दाम में घटबढ रुकी हुई थी। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने उत्पाद शुल्क वृद्धि को ग्राहकों पर डालने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आने वाली गिरावट के साथ उसका समायोजन किया। इससे दाम स्थिर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी