जरुरी जानकारी | पेट्रोल 82 रुपये प्रति लीटर के पार, डीजल के दाम भी बढ़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम शनिवार को 82 रुपये प्रति लीटर के पार हो गए। वहीं डीजल का मूल्य भी 72 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया। पिछले नौ दिन में यह वाहन ईंधन कीमतों में आठवीं बढ़ोतरी है।
नयी दिल्ली, 28 नवंबर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम शनिवार को 82 रुपये प्रति लीटर के पार हो गए। वहीं डीजल का मूल्य भी 72 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया। पिछले नौ दिन में यह वाहन ईंधन कीमतों में आठवीं बढ़ोतरी है।
कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर उम्मीदें बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी के अनुरूप शनिवार को पेट्रोल कीमतों में 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई है।
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य को लेकर अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 81.89 रुपये से बढ़कर 82.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल भी 71.86 रुपये से बढ़कर 72.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 20 नवंबर के बाद यह वाहन ईंधन की कीमतों में आठवीं वृद्धि है।
करीब दो सप्ताह के विराम के बाद इसी दिन से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने कीमतों में फिर संशोधन शुरू किया था।
यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.
नौ दिन में पेट्रोल 1.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस दौरान डीजल के दाम 1.67 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। 20 नवंबर को कीमतों में संशोधन फिर शुरू होने से पहले 22 सितंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर थे। वहीं डीजल कीमतों में दो अक्टूबर से बदलाव नहीं हुआ था।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां....इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेंचमार्क कीमतों तथा विदेशी विनिमय दर के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

