एजेंसी न्यूज

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल 57 पैसे और डीजल 59 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल की कीमतों में लगातार सातवें दिन शनिवार को प्रति लीटर 59 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 58 पैसे की वृद्धि हुई. सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था. सात दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपये और डीजल का मूल्य 3.42 रुपये तक बढ़ाया गया है.

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल 57 पैसे और डीजल 59 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि (Photo Credits: IANS)

Petrol and Diesel Price Today, 13 जून: पेट्रोल की कीमतों में लगातार सातवें दिन शनिवार को प्रति लीटर 59 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 58 पैसे की वृद्धि हुई. सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था. इससे पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 75.16 रुपये प्रति लीटर बढ़ी जबकि डीजल (Diesel) की कीमत बढ़कर 73.39 रुपये हो गई है. कोलकाता में पेट्रोल 77.05 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.23 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, कच्चे तेल में नरमी जारी

देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 72.03 रुपए प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में डीजल की कीमत 71.64 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 78.99 रुपए प्रति लीटर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).