एजेंसी न्यूज

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल सर्वकालिक उच्च स्तर पर, कई राज्यों में डीजल 100 रुपये के पार

देश में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ इन उत्पादों के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए.

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल सर्वकालिक उच्च स्तर पर, कई राज्यों में डीजल 100 रुपये के पार
प्रतीकात्मक तस्वीर (pxhere)

नयी दिल्ली, 1 अक्टूबर : देश में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ इन उत्पादों के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि मुंबई में यह आंकड़ा 107.95 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है.

इसी तरह डीजल अब दिल्ली में 90.17 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.84 रुपये प्रति लीटर के भाव पर जा पहुंचा है. स्थानीय करों और मालभाड़े के आधार पर देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग होती हैं. यह भी पढ़ें : गुजरात में मादक पदार्थ जब्ती मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से हो: दिग्विजय सिंह

इसके साथ की डीजल के दाम मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गए हैं, जबकि देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है. राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.9 रुपये प्रति लीटर हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).