देश की खबरें | रौशनी कानून निरस्त करने के खिलाफ न्यायालय में दायर हुयीं याचिकायें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रौशनी कानून निरस्त करने के जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पूर्व नौकरशाहों, कारोबारियों और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों आदि ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर की हैं। इस कानून के तहत सरकार की जमीन पर कब्जा धारकों को ही मालिकाना हक देने का प्रावधान था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर रौशनी कानून निरस्त करने के जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पूर्व नौकरशाहों, कारोबारियों और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों आदि ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर की हैं। इस कानून के तहत सरकार की जमीन पर कब्जा धारकों को ही मालिकाना हक देने का प्रावधान था।

याचिकाकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने कभी भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण नहीं किया और इस मामले में उन्हें कभी पक्षकार नहीं बनाया गया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे टेंपू पर ट्रक पलटा, 4 की मौत.

उच्च न्यायालय ने नौ अक्टूबर को रौशनी कानून को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार देते हुये इस कानून के तहत भूमि आबंटन के मामलों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह के कथित गैरकानूनी कृत्य का आरोप नहीं है और उन्होंने किसी भी सार्वजनिक जमीन का अतिक्रमण नहीं किया है।

यह भी पढ़े | Lalu Yadav Phone Call: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, वायरल ऑडियो मामले में पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज.

न्यायालय में 26 याचिकायें दायर की गयी हैं। इनमें पूर्व मुख्य वन संरक्षक आर के मट्टू, पूर्व न्यायाधीश खालिक-उल-जमां, पूर्व मुख्य सचिव मोहम्मद शाई पंडित, पूर्व ऊर्जा विकास आयुक्त निसार हुसैन, कारोबारी भरत मल्होत्रा और विकास खन्ना तथा सेवानिवृत्त आयुक्त बशीर अहमद भी शामिल हैं।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे इस जमीन के अधिकृत बाशिंदे हैं और उच्च न्यायालय ने बगैर किसी आधार या औचित्य के ही सभी के लिये एक आदेश पारित कर दिया है।

याचिका में दावा किया गया है कि वे सामान्य नागरिक हैं और उन्होंने पैसा देकर इसे खरीदा है। यही नहीं, विधिवत निर्वाचित विधान मंडल द्वारा बनाये गये और कार्यपालिका द्वारा इस पर किये गये अमल में उनकी कोई भूमिका नहीं है। याचिका में जोर देकर कहा गया है कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं जिन्होंने किसी भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण नहीं किया है।

जम्मू कश्मीर में रौशनी कानून, 2001 में दो उद्देश्यों से लागू किया गया था। पहला तो विद्युत परियोजनाओं के लिये वित्तीय संसाधन जुटाना और सरकारी जमीन पर बसे लोगों को मालिकाना हक देना। प्रारंभ में करीब 20.55 लाख कनाल (102750 हेक्टर) भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देना था जिसमे से सिर्फ 15.85 प्रतिशत भूमि ही मालिकाना हक के लिये मंजूर की गयी थी।

याचिकाओं में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के एक समान आदेश ने उन्हें प्रभावित किया है क्योंकि अदालत ने सभी लाभान्वितों के विवरण सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करने , इस कानून के तहत शुरू से की गयी सारी कार्रवाई रद्द करने और इसकी सीबीआई जांच तथा जमीन का कब्जा वापस लेने के आदेश दिये हैं। याचिका के अनुसार इससे याचिकाकर्ताओं के रिहाइशी स्थानों के लिये खतरा पैदा हो गया है।

याचिका के अनुसार, उच्च न्यायालय के आदेश से याचिकाकर्ता सीधे तौर पर प्रभावित हैं और इसीलिए राहत के लिये यह याचिका दायर की गई है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स