देश की खबरें | पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की एकसमान प्रक्रिया अपनाने के लिये अदालत में याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र, आप सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वो “गिरफ्तारी के लिये एक जैसी मानक प्रक्रिया” विकसित करें।

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र, आप सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वो “गिरफ्तारी के लिये एक जैसी मानक प्रक्रिया” विकसित करें।

वित्तीय अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा द्वारा दायर याचिका में केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि वह किसी व्यक्ति को “अवैध रूप से हिरासत में रखने या गिरफ्तार करने पर समग्र मुआवजा नीति और प्रक्रिया भी तैयार करें।”

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच 29 जून 2020 से रेलवे शुरू कर रहा है स्पेशल ट्रेन की तत्काल बुकिंग सेवा.

अधिवक्ता पायल बहल के जरिये दायर की गई याचिका में यह भी मांग की गई कि गिरफ्तार किये जा रहे व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी से संबंधित सभी दस्तावेज मिलें और उसके परिवार या दोस्तों को भी इस बारे में पुलिस द्वारा सूचित किया जाए।

इस मामले को सुनवाई के लिये सोमवार को सूचीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़े | RBSE Class 10th Exams 2020: राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली इजाजत, 29 और 30 जून को होंगी 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं.

याचिका में यह भी मांग की गई है कि दिल्ली पुलिस अपने सभी थानों में गिरफ्तारी संबंधी दिशानिर्देशों में कानूनी सहायता के लिये वकीलों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराए।

याचिका में केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने की मांग भी की गई है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गिरफ्तारी से पहले व्यक्ति को संविधान और दंड प्रक्रिया संहिता के तहत उसके अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहिए।

याचिका में कहा गया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया को लेकर अब तक कोई एकरूप दिशानिर्देश या मानक संचालन प्रक्रिया नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\