देश की खबरें | ईंधन कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान इसके सदस्यों द्वारा सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन को लेकर उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर की गयी है।

नयी दिल्ली, 30 जून देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान इसके सदस्यों द्वारा सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन को लेकर उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर की गयी है।

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में लगतार हो रही वृद्धि के विरोध में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन चलाया था। कांग्रेस की मांग थी कि इस वृद्धि का तत्काल वापस लिया जाये।

यह भी पढ़े | बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह याचिका जम्मू निवासी वकील सुप्रिय पंडिता ने दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस और युवक कांग्रेस के सदस्यों ने 29 जून को देश भर में जगह जगह बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया जिसकी वजह से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।

न्यायालय में दायर इस याचिका में कहा गया है कि कोविड-19 के दौरान कांग्रेस पार्टी और युवक कांग्रेस द्वारा इस तरह के प्रदर्शन आयेाजित करके देश के नागरिकों की जान जोखिम में डालने के कारण उन पर जुर्माना लगाया जाये जो दूसरों के लिये नजीर बने।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

ध्यान रहे कि सात जून से लगातार 22 बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। अब तक पेट्रोल में कुल 9.17 रूपए और डीजल में 11.14 रूपए की वृद्धि की जा चुकी है।

याचिका में कोविड-19 के दौरान लगायी गयी शर्तो और दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध भी किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों का पालन करने में विफल रहने के साथ ही कांग्रेस और युवक कांग्रेस के सदस्यों ने केन्द्र तथा गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों का भी उल्लंघन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\