जरुरी जानकारी | सितंबर तिमाही में भी रियल एस्टेट में धारणा निराशावादी, परिदृश्य हुआ सकारात्मक: सर्वेक्षण

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर कोरोना वायरस महामारी के कारण रियल एस्टेट क्षेत्र की धारणा सितंबर तिमाही में भी निराशावादी बनी रही। हालांकि अगले छह महीने को लेकर परिदृश्य सकारात्मक हुआ है और मांग में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। एक सर्वेक्षण में ये बातें कही गयीं।

नाइट फ्रैंक, फिक्की और नारेडको के द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ‘रियल एस्टेट धारणा सूचकांक तीसरी तिमाही 2020 सर्वेक्षण’ के अनुसार, जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान ‘मौजूदा धारणा स्कोर’ सुधरकर 40 अंक पर पहुंच गया। यह एक तिमाही पहले महज 22 अंक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। हालांकि यह अभी भी निराशावादी बना हुआ है।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk Recruitment 2020: IBPS ने क्लर्क के 2,557 पदों पर निकाली वैकेंसी, 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन.

यह सर्वेक्षण रियल एस्टेट डेवलपरों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों और निजी इक्विटी कंपनियों के लिये जारी किया जाता है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘भविष्य की धारणा का स्कोर’ पिछले तिमाही के 41 अंक से सुधरकर 52 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में बलात्कार के आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर की भागने की कोशिश, किया गया गिरफ्तार.

स्कोर का सूचकांक 50 से कम रहना धारणा के निराशावादी होने की बात बताता है। हालांकि सूचकांक के 50 से ऊपर रहने पर माना जाता है कि धारणा आशावादी यानी सकारात्मक है। सूचकांक 50 अंक पर रहे तो उसे उदासीन कहा जाता है।

सर्वेक्षण में शामिल करीब 57 प्रतिशत लोगों की राय है कि अगले छह महीने में अर्थव्यवस्था में सुधार होने वाला है और यह वृद्धि करने वाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)