देश की खबरें | व्यक्ति का शव कार में मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में 32 वर्ष के एक व्यक्ति का शव बुधवार को उसकी कार में मिला। उसके सिर पर गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है।
नयी दिल्ली, 11 नवम्बर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में 32 वर्ष के एक व्यक्ति का शव बुधवार को उसकी कार में मिला। उसके सिर पर गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान रवींद्र के तौर पर हुई है जो कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के उजवा गांव का रहने वाला था।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि व्यक्ति का शव उसकी कार में पड़ा मिला और उसके पास एक देशी पिस्तौल भी मिली है। साथ ही वाहन से गोली का एक खोखा भी मिला है। उन्होंने बताया कि कार के दरवाजे अंदर से बंद थे।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या एक मामला प्रतीत होता है लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि मृत्यु का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

