देश की खबरें | बाहरी दिल्ली में पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनने की कोशिश के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र से एक व्यक्ति को एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र से एक व्यक्ति को एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान ललित पासवान के रूप में हुई है। यह घटना वीडियो में भी कैद हुई। वीडियो में व्यक्ति को पुलिसकर्मी से बहस करते और पिस्तौल छीनने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit:पीएम मोदी ने कहा- भारत आपको ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित करता है: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि यह घटना 18 जुलाई को दोपहर एक बजे हुई। कांस्टेबल कालीचरण शाहबाद डेयरी क्षेत्र के झुग्गी बस्ती में मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पंच मंदिर के निकट खाली जमीन पर चार-पांच लोगों को बैठे देखा।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल को शक हुआ कि ये लोग कुछ अवैध गतिविधि में शामिल हैं और इसकी सूचना देते हुए उन्होंने सहकर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

कांस्टेबल योगेश जब घटनास्थल पर पहुंचे तो संदिग्ध वहां से फरार हो गए। हालांकि उनमें से एक कालीचरण के साथ झगड़ा करने लगा और उन्हें अपना काम करने नहीं दे रहा था। आरोपी की पहचान ललित पासवान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पासवान नशे की हालत में लग रहा था और उसने कांस्टेबल को धमकी दी कि वह खुद को नुकसान पहुंचाएगा और इसके लिए वह कांस्टेबल से पिस्तौल छीनने लगा।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\