देश की खबरें | दिल्ली में ऋण पर कार खरीदने के लिए जाली दस्तावेज जमा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली में ऋण पर कारें खरीदने के लिए कथित रूप से जाली दस्तावेज जमा करने और बाद में उन कारों को ऊंची कीमतों में बेचने के आरोप में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फतेहपुर बेरी के निवासी रवि कुमार शर्मा को 2015 में मंगोलपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1,840 नए केस पाए, 22 की मौत: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पावेरिया ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसके 32 वर्षीय बेटे निखिल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जो एक घोषित अपराधी है।

निखिल की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके घर के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार मिली। उसने उन्हें बताया कि यह उसके पिता रवि की है।

यह भी पढ़े | Bengaluru: बीजेपी MLC ए एच विश्वनाथ ने टीपू सुल्तान Tipu Sultan को बताया माटी पुत्र, पार्टी ने बयान से झाड़ा पल्ला.

डीसीपी ने बताया कि रिकॉर्ड की जांच के बाद, पुलिस ने पाया कि जाली दस्तावेजों के आधार पर कार को ऋण पर खरीदा गया था। रवि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रवि ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि 2012-13 में, वह उन लोगों के एक समूह के संपर्क में आया, जिन्होंने जाली कागजात के आधार पर विभिन्न बैंकों से ऋण पर कार खरीदी और फिर वाहनों को ऊंची कीमतों पर दूसरों को बेच दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)