देश की खबरें | मुंबई में प्रवासी श्रमिकों को फर्जी पास बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू बंद के बीच प्रवासी श्रमिकों को कथित तौर पर फर्जी यात्रा पास बेचने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जियो

मुंबई, 28 मई कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू बंद के बीच प्रवासी श्रमिकों को कथित तौर पर फर्जी यात्रा पास बेचने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि मनोज रामू हुम्बे फर्जी पास के लिए 5,000 रुपये वसूल रहा था।

यह भी पढ़े | टिड्डियों के हमले के मद्देनजर दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक, र्तमान स्थिति और तैयारियों पर की जा रही है चर्चा: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस को इस धोखाधड़ी का पता उस समय लगा जब आरोपी का एक मोबाइल नंबर उनके हाथ लगा, जिसमें उसने मुंबई से अपने गृह राज्य जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को ई-पास मुहैया कराने का दावा किया था।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में डोंगरी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को उपनगरीय चेम्बूर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

डोंगरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इस धोखाधड़ी के लिए उसने अपने दोस्त की मदद ली। उसके कुछ दोस्तों ने मुंबई, नवी मुंबई और पालघर प्रशासन से पास हासिल किए थे। ये नाम और क्यूआर कोड बदलकर उसे 5,000 रुपये में बेचते थे।’’

आरोपी को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान