COVID-19: रेमडेसिविर टीका दिलाने की आड़ में ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
कोविड-19 मरीज के उपचार में उपयोग होने वाला रेमडेसिविर टीका दिलाने की आड़ में लोगों से ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया गया है.
नयी दिल्ली, 11 मई : कोविड-19 (COVID-19) मरीज के उपचार में उपयोग होने वाला रेमडेसिविर टीका (Ramesdivir Vaccine) दिलाने की आड़ में लोगों से ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रीवा निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित नीरज कुमार तिवारी ने पुलिस से शिकायत करके आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया के जरिये मिले एक फोन नम्बर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने उन्हें रेमडेसिविर टीका उपलब्ध कराने के नाम पर 8,000 रुपये की ठगी कर ली. यह भी पढ़ें : कुछ नेताओं को महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के बारे में पता होने के आरोपों की जांच करेगा एसकेएम
तिवारी को अपने बीमार रिश्तेदार के लिए छह रेमडेसिविर टीके की जरूरत थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने तिवारी से पैसे लेने के बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

