देश की खबरें | झारखंड में कुछ शर्तों के साथ मिली धार्मिक जुलूस निकालने की अनुमति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने आगामी सरहुल पर्व और रामनवमी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कुछ शर्तों के साथ धार्मिक शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी है।
रांची, 30 मार्च झारखंड सरकार ने आगामी सरहुल पर्व और रामनवमी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कुछ शर्तों के साथ धार्मिक शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी है।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि धार्मिक जुलूस के अलावा अन्य सभी प्रकार के जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के दो प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर विपक्षी और सत्तारूढ़ दलों का एक वर्ग धार्मिक जुलूस में छूट देने की मांग कर रहा है।
प्रदेश में चार अप्रैल को सरहुल और 10 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी।
हालांकि, सरकारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी धार्मिक जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)