देश की खबरें | पटनीटॉप में शुक्रवार से पिकनिक मनाने के लिए नहीं आ सकेंगे लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में प्रशासन ने शुक्रवार से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पिकनिक मनाने के लिए आम लोगों को आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। होटल में पहले से बुकिंग कराने वालों को ही आने की अनुमति होगी ।

जम्मू, 14 जुलाई जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में प्रशासन ने शुक्रवार से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पिकनिक मनाने के लिए आम लोगों को आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। होटल में पहले से बुकिंग कराने वालों को ही आने की अनुमति होगी ।

केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सैलानियों की संख्या नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत के निवास पर शाम 7:30 बजे मंत्रिमंडल की बैठक, 16 जुलाई के कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा.

उधमपुर के जिलाधिकारी पीयूष सिंगला ने कहा कि पहले से होटल में बुकिंग करा चुके लोगों को ही पटनीटॉप जाने की अनुमति दी जाएगी।

पटनीटॉप, जम्मू से करीब 112 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जम्मू क्षेत्र में उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं ।

यह भी पढ़े | पंजाब मेडिकल कॉलेज के और 8 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें छुट्टी मनाने के लिए यहां आने वाले लोगों को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया।

पिछले सप्ताह पार्क और उद्यानों को खोलने की सरकार की घोषणा के बाद सप्ताहांत पर भारी संख्या में यहां लोग पहुंचे थे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के भी प्रमुख सिंगला ने कहा कि बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा ।

जम्मू कश्मीर में सोमवार शाम तक संक्रमण के 10,827 मामले आए हैं जबकि 188 मरीजों की मौत हुई है । कश्मीर में 170 और जम्मू में 18 लोगों की मौत हुई है । संक्रमण से 6,095 लोग ठीक हो चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\