देश की खबरें | लोग मुझे तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जबतक मैं कुछ खास नहीं करती:जान्हवी कपूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि वह अपनी नई फिल्म ‘गुंजन शर्मा: द कारगिल गर्ल’ को लेकर सोशल मीडिया पर अंदरुनी-बाहरी की बहस के बीच खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।
नयी दिल्ली, छह अगस्त अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि वह अपनी नई फिल्म ‘गुंजन शर्मा: द कारगिल गर्ल’ को लेकर सोशल मीडिया पर अंदरुनी-बाहरी की बहस के बीच खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।
बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने कहा कि लोग उन्हें तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि वह ‘असाधारण’ ना हो।
यह भी पढ़े | Beirut Blast: बेरुत में हुए भीषण धमाके में नहीं गई किसी भी भारतीय की जान, विदेश मंत्रालय.
उन्होंने कहा, “आप या तो इससे दब जाएंगे या फिर इसमें उम्मीद की किरण देखेंगे। मुझे जो समझ आया है कि लोग मुझे तबतक स्वाकार नहीं करेंगे जबतक मैं कुछ खास ना करुं। यह बहुत अच्छा भी है क्योंकि उन्हें उम्मीद से कम से काम चलाना भी नहीं चाहिए।”
फिल्म ‘गुंजन सक्सेना ...’ का ट्रेलर को जातीय नफरत की कई टिप्पणियां मिलीं। ये टिप्पणियां फिल्म पर नहीं बल्कि उन मुद्दों पर थी जिसने हिंदी फिल्म उद्योग में ध्रुवीकरण ला दिया है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज COVID19 के 1,299 नए मामले आए सामने, 15 की मौत, 1,008 मरीज हुए रिकवर.
यह पूछे जाने पर कि वह इस बहस को कैसे ले रही हैं तो 23 साल की जान्हवी ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है।
‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालक गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। यह 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)