देश की खबरें | लोगों के पास आम चुनाव में राजग सरकार को सत्ता से बाहर करने का अवसर होगा : केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां कहा कि देश के लोगों के पास 2024 के आम चुनाव में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हटाने का अवसर होगा।
खम्मम (तेलंगाना), 18 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां कहा कि देश के लोगों के पास 2024 के आम चुनाव में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हटाने का अवसर होगा।
यहां भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की पहली बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों के राज्यपाल (खुद से) निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को परेशान नहीं कर रहे, बल्कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘अब देश बदलाव चाहता है। लोगों को पता चल गया है कि ये लोग (राजग सरकार) देश को बदलने नहीं आए हैं। वे सिर्फ देश को बर्बाद करने आए हैं। वर्ष 2024 का चुनाव आपके (लोगों) लिए एक अवसर है। दस साल होने जा रहे..आप कब तक इंतजार करेंगे?’’
उन्होंने लोगों को ऐसी सरकार लाने की सलाह दी, जो बेरोजगारी खत्म करने, महंगाई घटाने और स्वास्थ्य सेवा के बारे में सोचे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को लोगों के मुद्दों की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वह केवल यह सोच रहे हैं कि किस विधायक को खरीदना है और किस सरकार को गिराना है।
केजरीवाल ने बीआरएस की बैठक में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में देश की प्रगति में कैसे मदद की जाए, इस पर चर्चा करने के लिए कुछ मुख्यमंत्री एक साथ आए हैं। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)