देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित मिले विक्रेता के संपर्क में आये लोगों को जांच कराने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्वालियर शहर में दो स्थानों पर ठेला लगाकर मोमोज बेचने वाले एक व्यक्ति के रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद जिला प्रशासन ने उससे पिछले एक हफ्ते में मोमोज खरीदने वालों एवं उसके संपर्क में आये लोगों को यहां जिला अस्पताल में आकर कोविड—19 की जांच कराने के लिए कहा है।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 22 जून ग्वालियर शहर में दो स्थानों पर ठेला लगाकर मोमोज बेचने वाले एक व्यक्ति के रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद जिला प्रशासन ने उससे पिछले एक हफ्ते में मोमोज खरीदने वालों एवं उसके संपर्क में आये लोगों को यहां जिला अस्पताल में आकर कोविड—19 की जांच कराने के लिए कहा है।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को बताया, ''सड़क पर ठेला लगाने वाला 28 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार शाम को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली थी। वह ग्वालियर में गोला का मंदिर और मुरार स्थित सीपी कॉलोनी के पास हॉट मोमोज का ठेला लगाता है।''

यह भी पढ़े | राजस्थान: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विधायक बलवान पूनिया को पार्टी से एक साल के लिए किया निलंबित: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि उसे पिछले बुधवार 17 जून को बुखार आया था और उसने अस्पताल जाकर जांच कराई। जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रशासन उन ग्राहकों को खोजने में लगा है, जिन्होंने पिछले एक हफ्ते में इस व्यक्ति से मोमोज खरीदे हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.

सिंह ने बताया कि प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जिन लोगों ने इन दोनों स्थानों से उससे मोमोज खरीदे हैं, वे मुरार के जिला अस्पताल में अपनी जांच करा सकते हैं।

इसी बीच, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट :एसडीएम: प्रदीप तोमर ने बताया कि प्रशासन की इस अपील के बाद इस कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से मोमोज खरीदने वाले 12 लोगों ने सोमवार को मुरार के जिला अस्पताल में संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि अगले एक—दो दिन में उसके संपर्क में आये और लोग भी जांच के लिए आने की उम्मीद है।

तोमर ने बताया कि इस विक्रेता के भाई सहित पूरे परिवार की भी कोविड—19 जांच कराई गई है और उन्हें पृथक-वास कर दिया है।

ग्वालियर जिले में अब तक 286 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\