देश की खबरें | गुजरात में जहरीली शराब बेच रहे लोगों को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस ‘शुष्क’ राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

पोरबंदर, 25 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस ‘शुष्क’ राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने इस बात की जांच की भी मांग की कि जहरीली शराब की बिक्री से मिलने वाले पैसे ‘कहां जाते हैं। ’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार को यहां पोरबंदर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां से वह सोमनाथ गये। वह वहीं रात्रिविश्राम करेंगे। वह मंगलवार को इस प्रसिद्ध मंदिर में प्रार्थना करेंगे।

आप नेता मंगलवार को राजकोट में व्यापारियों के साथ टाउन हॉल बैठक करेंगे । उनकी गुजरात की जुलाई में तीसरी और एक हफ्ते में दूसरी यात्रा है। गुजरात में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में मद्यनिषेध के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। (शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है। ’’

केजरीवाल बोटाड जिले में जहरीली शराब कांड पर पूछे गये गये सवालों का जवाब दे रहे थे।

पुलिस ने सोमवार रात को बताया कि जिले के रोजिड गांव में जहरीली शराब पीने के बाद कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गयी और दस अन्य को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

केजरीवाल ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह महात्मा गांधी के जन्मस्थान पोरबंदर आये हैं । उन्होंने गांधी को अपना प्रेरणास्रोत बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात के लोग भी मुफ्त बिजली, अच्छे विद्यालय एवं अस्पताल चाहते हैं। वे उन सभी अच्छे कामों की चर्चा कर रहे हैं जो हमने (आप सरकार) किये हैं। वे गुजरात में 27 साल बाद बदलाव चाहते हैं।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\