एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विदेश में नौकरी चाहने वाले लोगों के साथ ठगी, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने विदेश में नौकरी करना चाह रहे लोगों से 81.75 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | विदेश में नौकरी चाहने वाले लोगों के साथ ठगी, सात के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, 28 नवंबर नवी मुंबई पुलिस ने विदेश में नौकरी करना चाह रहे लोगों से 81.75 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खारघर इलाके में एक कार्यालय खोला था और इस साल अगस्त और नवंबर के बीच विदेशी में नौकरी का विज्ञापन दिया था।

अधिकारी ने बताया, “ उन्होंने 113 पीड़ितों से 81.75 लाख रुपये लिए और उन्हें नकली हवाई टिकट और अन्य यात्रा दस्तावेज जारी किए। इनमें से किसी को भी नौकरी नहीं मिली।”

उन्होंने कहा कि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस को संदेह है कि नौकरी चाहने वाले कई लोग आरोपियों के झांसे में आ गए होंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान रवि सिंह, एसके सिंह, सोनिया शर्मा, अली सिराज, संदीप, समर खान और आदित्य सिंह के तौर पर हुई है।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).