देश की खबरें | देश की जनता अब भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ : सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव तथा देश के कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से जाहिर होता है कि देश की जनता अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, दो दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव तथा देश के कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से जाहिर होता है कि देश की जनता अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

सिंह ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव तथा देश के कई अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से यह साबित होता है कि देश की जनता अब भी मोदी के साथ है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

उन्होंने दावा किया कि मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही आज भाजपा पूरे देश में विकास, विश्वास और प्रगति का प्रतीक बन गई है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने विपक्षी दलों पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि छह अगस्त 2018 को स्वामीनाथन ने कहा था कि हालांकि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन 2006 में किया गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट को मोदी सरकार के सत्ता में आने तक ठंडे बस्ते में डाले रखा गया।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि बाकी पार्टियां जब चुनाव आते हैं तभी सक्रिय होती हैं लेकिन भाजपा अपने संगठन को हमेशा मजबूत कर सक्रिय रखती है।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय प्रवास को लेकर भी चर्चा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड