जयपुर, सात सितंबर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के लोगों को बजरी माफिया राज, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, अपराध और पेपर लीक सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता चौटाला ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा पार्टी इन्हीं मुद्दों पर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अनुकूल चुनाव नतीजों और राज्य की जनता के समर्थन से पार्टी राजस्थान विधानसभा में अपनी छाप छोड़ेगी।
चौटाला ने जोर देकर कहा कि गहलोत सरकार के कुकर्म सबके सामने हैं और बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के पास मौजूद एक लाल डायरी में इसका प्रमाण है।
उन्होंने 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती को सीकर में एक सम्मेलन "किसान विजय सम्मान दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की। यह सम्मेलन किसानों, सैनिकों और महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY